ग्रीन बुल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर- किसानों को महंगे डीजल से मिलेगी राहत - innovativefarmers.in
Uncategorized

ग्रीन बुल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर- किसानों को महंगे डीजल से मिलेगी राहत

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
Written by Vijay Gaderi

वर्तमान समय में डीजल-पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। डीजल-पेट्रोल के निरन्तर बढ़ते दामों से अब कृषि क्षेत्र भी अछूते नहीं है। बढ़ती मंहगाई से खेती-किसानी में कृषि लागत बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों की आय कम होती जा रही हैं और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। दिन प्रतिदिन डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को देखते हुए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर किसान भाइयों के लिए एक बेहतर विकल्प है।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

इन सभी बातों को ध्यान में रख कर राजकोट, गुजरात के एक युवा देवांग वछानी ने बनाया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर जिसको नाम दिया ग्रीन बुल।

Read Also:- वियतनाम कटहल की खेती 2 साल में मिलेगा उत्पादन

पहला प्रोटोटाइप बनाने में लगा डेढ़ साल:-

उन्होंने अपना पहला ग्रीन बुल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लगभग 2 साल पहले बनाया और 1.5 साल तक अपने और दोस्तों के खेतों में चलाकर टेस्ट किया।। ट्रायल के दौरान आने वाली समस्याओं का समाधान करके फाइनल प्रोडक्ट बना लिया।

राजकोट शहर में 6 महीने पहले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के कमर्शियल प्रोडक्शन के लिए फैक्ट्री लगा कर महीने में 10-12 युनिट का निर्माण कर रहे हैं।

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के मोडल:-

ग्रीन बुल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर तीन मोडल 15HP, 18HP, 20HP में उपलब्ध हैं।

फीचर्स:-

अगर फीचर्स की बात करें तो डीजल इंजन में आने वाले सभी फीचर्स जैसे PTO शाफ्ट, गीयर हाई लो, लिफ्ट आदि सभी मिलेंगे।

Read Also:- सुभाष कंबोज की मधुमक्खी पालन से कमाई सालाना 4 करोड़

टायर:-

पिछले टायर का साइज़ 8-18 और अगले टायर 4-50 की साइज़ में मिलते हैं।

ग्राउंड क्लीयरेंस:-

इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 350 m.m. है।

चौड़ाई:-

अगर चौड़ाई की बात करें तो किसान की डिमांड के अनुसार इसकी चौड़ाई रखी जाती हैं जैसे कि गुजरात में 28 इंच की चौड़ाई चलती है।

बैटरी:-

इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में लिथियम फॉस्फेट प्रिजमेटिक सैल बैटरी का उपयोग किया जाता है जिसका लाइफ लगभग 10 से 15 साल हैं और कंपनी 3 साल की वारंटी देती हैं।

Read Also:- गांव के 3 युवाओं ने बनाया देश का पहला मोबाइल ऐप से चलने वाला मोटर कंट्रोलर

चार्जिंग:-

बैटरी को चार्ज करने के लिए दो तरह के चार्जर आते हैं। एक स्लो चार्जर जो लगभग 6 घंटे में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है, और यह ट्रैक्टर के साथ आता हैं। फास्ट चार्जर लगभग 2 घंटे में बैटरी फुल चार्ज कर देता है जोकि 10 हजार के आसपास आता है। जिसे अलग से खरीदना पड़ता हैं।

गियर:-

यह ट्रैक्टर कुल 8 गियर के साथ आता हैं जिसमें 4 हाई में और 4 लो में आते हैं। अगर आप मेकेनिकल गियर चेंज नहीं चाहते हैं, तो इसके लिए इलेक्ट्रिक मोड़ के लिए स्वीच दिया गया है जिससे आप रिवर्स गियर भी लगा सकते हैं।

लिफ्ट:-

इसकी ट्रोली लिफ्टिंग की कैपेसिटी 2.5 से 3 टन और इक्विपमेंट की कैपेसिटी 1200 KG तक आती है।

सेल्स एंड सर्विस:-

सेल्स के लिए कंपनी डीलर बेस पर काम कर रही हैं, जिसके अंतर्गत सबसे पहले 1 सप्ताह की ट्रेनिंग डीलर को कंपनी में दि जाएगी। उसके बाद डीलर के एरिया में ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों को 2 दिन की फील्ड में ट्रेनिंग मिलेगी।

ग्रीन बुल इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह वीडियो देखें।

About the author

Vijay Gaderi

Leave a Reply

%d bloggers like this: