उन्नत खेती बागवानी

कटिमोन आम साल में तीन बार उत्पादन देने वाली किस्म की खेती

कटिमन आम
Written by Bheru Lal Gaderi

कटिमोन आम (थाई ऑल टाइम स्वीट) थाईलैंड की एक किस्म है, और आम की अन्य किस्मों की तुलना में आकार में बड़ी है। इसका रूप आकर्षक होता है, इसका रंग हरा रहता है और परिपक्वता के दौरान इसका रंग पीला हो जाता है। कटिमोन किस्म स्वभाव से मीठी होती है और इस किस्म के आम के पेड़ पर साल भर आम लटकते हुए देखे जा सकते हैं। ऑफ सीजन में भी फल मीठे होते हैं. इसे पूरे देश में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।

कटिमन आम

Read also – self operated reaper machine 100 रू में करें 40 मजदूरों के बराबर काम

मिठास:-

एक नियमित आम में कुल घुलनशील ठोस पदार्थ (टी.एस.एस.) 23-24 होता है। और कटिमोन आम का टी.एस.एस. 27 है। इन आमों का आकार सुंदर होता है। आमतौर पर एक किलो में चार आम बनते हैं, जिनमें फाइबर कम होता है।

ऑफ-सीज़न अधिक मुनाफा:-

कटीमोन आम (thai all time sweet ) को सामान्य मौसम यानी गर्मी के दौरान उत्पादन लेना फायदेमंद नहीं है , क्योंकि कि गर्मी के दौरान मुनाफ़ा कम होता है लेकिन ऑफ-सीज़न के दौरान अधिक होता है। ऑफ-सीज़न के दौरान 200 से 250 रूपये पार्टी किलो तक का भाव आसानी से किसान भाइयों को मिल सकता है।

जलवायु:-

आम की यह किस्म आर्द्र, उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में सबसे अच्छी बढाती है और देश में जहाँ पर आम के बीजू पौधे चल सकते है, वह पर इसकी खेती बड़ी ही आसानी से की।

Read also – Powertrac Euro 47 PowerHouse Feature & Specification

आम के पेड़ की देखभाल

वर्षा आधारित क्षेत्रों में रोपण आमतौर पर जुलाई-अगस्त के महीने में और सिंचित क्षेत्रों में फरवरी-मार्च के दौरान किया जाता है। रोपण का अंतर 15 X 15 फीट होना चाहिए। 1 x 1  स्क्वायर मीटर के गड्ढे खोदें। ऊपरी मिट्टी में 10 किलोग्राम गोबर की खाद मिलाकर भरें।

सूरज की रोशनीपूर्ण सूर्य का प्रकाश
पानीमध्यम
मिट्टी5.5 से 7.5 पीएच रेंज वाली कार्बनिक पदार्थ से भरपूर दोमट, जलोढ़, अच्छी जल निकासी वाली, वातित और गहरी मिट्टी
तापमान20 से 35 डिग्री सेल्सियस
उर्वरककोई जैविक खाद या खाद डाला।
फसल के मौसमवसंत ग्रीष्म ऋतु

Read also – ग्रीन वर्ल्ड फाउंडेशन – इंटीग्रेटेड फार्मिंग लो कॉस्ट एग्रो टूरिज्म मॉडल

कटिमोन आम के पौधे की विशिष्टताएँ

पौधे की ऊंचाई27 इंच (69 सेमी)
पौधे का फैलाव7 इंच (18 सेमी)
*उपरोक्त विशिष्टताएँ केवल सांकेतिक हैं। वास्तविक आयाम +-10% तक भिन्न हो सकते हैं
साधारण नामकटिमोन, थाई ऑल टाइम स्वीट
अधिकतम पहुंच योग्य ऊंचाई10 से 15 फीट तक
फूल का रंगसफ़ेद हरा
खिलने का समयवर्ष भर
कठिनाई स्तरउगाना आसान

कटिमोन आम का उत्पादन:-

कटिमोन आम के पौधे में 1 से 1.5 साल में ही फल आना शुरू हो जाते है। एक वयस्क पौधा 5 साल के बाद लगभग 1 क्क्वींटल तक उत्पादन दे देता है।

Read also – नेपियर घास से बढ़ेगा राजस्थान में दुग्ध उत्पादन

कटिमोन आम की खेती के बारे में अधिक जानकारी हेतु विडिओ देखें:-

YouTube player

कटिमोन आम की खेती के बारे में अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:-

Shabnam nursery Kolkata Mo.:- 6297908547/7584805020

About the author

Bheru Lal Gaderi

Leave a Reply

%d