खाने पीने की हर चीज का उत्पादन किसान करता हैं और कुछ लोग आकर उसका मुनाफा ले जाते हैं, यह कहना हैं युवा प्रगतिशील किसान योगेश बलियान, मुज्जफर नगर, उत्तरप्रदेश का, जिन्होंने अपनी चलती फिरती दुकान बनाई हैं। जिसमें वे गन्ने का ज्यूस और गन्ने की कुल्फी सीधे उपभोक्ताओं को खिला रहे।
योगेश बालियान बताते हैं की वे पिछेले पांच वर्षों से 5 एकड़ जमीन में सुभाष पालेकर विधि से प्राकृतिक खेती करते हैं, एवं प्राकृतिक खेती के साथ ही खेती की नई तकनीक का भी इस्तेमाल करते हैं जोकि प्राकृतिक खेती में नहीं आती हैं।
मुख्य फसलें-
उनका कहना हैं की हमारे क्षेत्र में मुख्यतः गन्ने की फसल होती हैं, लेकिन इसके साथ ही हम गेहूं, धान, सरसों, परिवार के लिए सब्जियां एवं कुछ फलों की खेती करते हैं। जिससे की परिवार की सारी जरूरत पूरी हो जाती हैं।
Read Also:- सुभाष कंबोज की मधुमक्खी पालन से कमाई सालाना 4 करोड़
गन्ने की कुल्फी ऐसे आया आइडिया-
हमारे यहाँ बहुतायत में गन्ने की खेती होती हैं। परन्तु गन्ना किसान पिछले कई वर्षो से परेशान हैं क्योंकि गन्ने का भुगतान सही समय पर नहीं होता था, और गन्ने में लागत भी ज्यादा आती हैं। लगभग जितना रेट किसानो को मिलता हैं उतनी तो फसल में लागत आती हैं। इसके चलते किसानो को गन्ने की फसल में मुनाफा नहीं होता हैं। फिर दिमाग में विचार आया की गन्ने में वेल्यू एडिशन किया जाए जिससे गन्ने की फसल से मुनाफा हो।
गन्ने का प्रसंस्करण-
हम गन्ने की खेती करते हैं तो जहां अन्य किसान गन्ने को सीधा शुगर मिल में बेचते हैं। हम गन्ने को मिल में न बेंच कर उसका प्रसंकरण करते हैं। जैसे की गुड़, शक्कर, सिरका, खाण्ड आदि बनाते हैं। इसके साथ ही हाल ही में गन्ने का ज्यूस और गन्ने की कुल्फी बनाना भी शुरू किया हैं।
चलती फिरती दुकान-
योगेश बालियान का कहना हैं की उन्होंने अपने ट्रैक्टर के पीछे एक चलती फिरती दुकान बनाई हैं जोकि हरियाणा के गोहाना से बनवाई हैं। जिसकी छत पर 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगा हैं जिससे की डीफ्रीज चलते हैं, और गन्ना ज्यूस निकालने की मशीन चलती हैं जिससे इस सिस्टम में न कोई बिजली का खर्च हैं और न ही डीजल का खर्च हैं। हमने यह चलती- फिरती इसलिए बनाई हैं ताकि कही शादी- पार्टी का ऑर्डर आ जाए। कही किसान मेले में जाना हो तो बड़े ही आसानी से जा सकते हैं। अगर एक जगह दुकान शुरू की, तो हम उसे इधर- उधर नहीं ले जा सकते हैं। एक जगह पर बंध कर रह जाते हैं। हमे इस पुरे सेटअप को बनाने में लगभग 7 लाख रुपयों का खर्च आया हैं।
Read Also:- सदाबहार आम: साल भर फलने वाली आम की किस्म
दुकान में लगे उपकरण-
इस दुकान में एसएस 304 फ़ूड ग्रेड स्टेनलेस स्टील की गन्ना ज्यूस की मशीन लगी हुई हैं जोकि FSSAI के नियम अनुसार हैं। जिसमे की जंग नहीं लगता हैं। साथ ही इसमें इसमें डी- फ्रिज लगे हुए हैं। जिसमें हम पहले गन्ने को ठंडा करते हैं, और फिर उससे गन्ना ज्यूस बनाते हैं। जिससे की हमे गन्ने के ज्यूस में बर्फ नहीं मिलाना पड़ता हैं।
सन्देश-
किसान भाइयों को मेरा कहना हैं की किसान जो भी फसल उगाता हैं उसका वेल्यू एडिशन करें। क्योंकि जितनी भी खाने की चीजे हैं, चाहें वे मॉल में बिक रही हो, दुकान में या फिर रेस्ट्रोरेंट में बिक रही हो, उसे किसान पैदा करता हैं। जिसका सीधा मुनाफा कुछ अन्य लोग आकर ले जाते हैं। किसान भाई को जो भी उत्पाद ठीक लगे और जहाँ किसान जिस चीज का वेल्यू एडिशन कर सके उसका वेल्यू एडिशन जरूर करें।