रीपर बाइंडर मशीन गेहूं काटने के साथ बंडल भी बनाएगी - innovativefarmers.in
कृषि यंत्र/ Agriculture Machinery रीपर बाइंडर

रीपर बाइंडर मशीन गेहूं काटने के साथ बंडल भी बनाएगी

रीपर बाइंडर मशीन
Written by Bheru Lal Gaderi

नमस्ते किसान भाइयों जब भी अपनी फसल कटाई का सीजन आता है तो उस वक्त हमारी सबसे बड़ी समस्या होती है कि समय पर लेबर नहीं मिलना और किसान भाई काफी ज्यादा परेशान होते हैं, तो किसान भाइयों कि इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हम एक भारतीय कंपनी ग्रीन लैंड के बारे में बात करेंगे जो कि 2004 से एग्रीकल्चर मशीने बना रही हैं।
ग्रीनलैंड रीपर बाइंडर गुजरात में राजकोट-जामनगर हाईवे, ध्रोल में स्थित है। यह कंपनी 4 मॉडल में रीपर बाइंडर मशीन बनाती है।
ग्रीनलैंड रीपर बाइंडर डीलर के माध्यम से काम करती हे, जिससे की किसानों को अपने ही क्षेत्र में सर्विस और स्पेयर पार्ट आसानी से मिल सके।

रीपर बाइंडर संबंधी अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें

Read also – ब्रश कटर अब मात्र ₹9000 में gehu katne ka brush cutter

सब्सिडी अप्रूवर्ड :-

ग्रीनलैंड रीपर बाइंडर के सभी मॉडल सब्सिडी के लिए अप्रूवर्ड पर और लगभग 50% तक गवर्मेन्ट सब्सिडी मिलती है।

1. self-propelled 4-wheel reaper binder Machine (स्व-चालित 4-व्हील रीपर बाइंडर मशीन):-

फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है, यह मशीन गेहूं, धान, जौ, जई, रागी के साथ अन्य फसलें जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 5 फीट तक होती हैं, उनकी कटाई आसानी से कर सकती है। यह मशीन जमीन से सिर्फ 3 से 5 सेंटीमीटर ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। जो कि प्रति घंटा 1 एकड़ तक फसल की कटाई कर सकती है। यह रीपर मशीन आपको 10 HP के डीजल इंजन में देखने को मिलता है। जिसमें कि 4 front gear और एक रिवर्स गियर मिलता है। और रात मे काम करने के लिए LED लाइट दी गई हे जीनमे दो आगे और एक पीछे लगी हुवी है।

 

रीपर बाइंडर

Read also –गेहूं कटाई हेतु विभिन्न मशीनें

2. tractor back mounted reaper machine (ट्रैक्टर बैक माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन) :-

ट्रैक्टर के पीछे लग कर चलने वाली यह रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है, यह मशीन गेहूं, धान, जौ, जई, रागी के साथ अन्य फसलें जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 4.5 फीट तक होती हैं, उनकी कटाई आसानी से कर सकती है। यह मशीन जमीन से सिर्फ 3 से 5 सेंटीमीटर ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। जो कि प्रति घंटा 1 एकड़ तक फसल की कटाई कर सकती है। इसे चलाने के लिए आपको 35 Hp से ऊपर का ट्रैक्टर चाहिए।

 

रीपर बाइंडर

3. tractor front mounted reaper binder machine (ट्रैक्टर फ्रंट माउंटेड रीपर बाइंडर मशीन):-

ट्रेक्टर के आगे लगने वाली यह रीपर बाइंडर मशीन फसल की कटाई के साथ-साथ रस्सी से गठरियाँ भी बांधती है, यह मशीन गेहूं, धान, के साथ अन्य फसलें जिनकी ऊंचाई 2 फीट से 5 फीट तक होती हैं, उनकी कटाई आसानी से कर सकती है। यह मशीन जमीन से सिर्फ 3 से 5 सेंटीमीटर ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है।

जो कि प्रति घंटा 1.5 से 1.75 एकड़ तक फसल की कटाई कर सकती है। साथ ही आपको इसे चलाने के लिए 25 Hp और इससे ज्यादा hp ट्रैक्टर चाहिए होता हैं।

Read also – डेयरी फार्म से बोतल बंद दूध बेच रहा है युवा किसान

4 self-propelled attached front reaper Machine:-

ज्वार, तील, सरसों, सोयाबीन, गेहूं, धान जिनकी उंचाई 2 फिट से 5 फिट होती है, उनकी कटाई आसानी से कर सकती है। यह मशीन जमीन से सिर्फ 3 से 5 सेंटीमीटर ऊंचाई से फसलों की कटाई करती है। जो कि प्रति घंटा 1.5 एकड़ तक फसल की कटाई कर सकती है।

5 Twine(रीपर बाइंडर धागा):-

अब हम बात करते हे की ये मशीन आपकी फसलों को इतनी आसानी से बाध कैसे देती हे. और किसके जरिये आपकी फसल बंधती हे। दोस्तो इसी मशीन मे लगाता ग्रीनलेंड कंपनी का ओरिजनल वर्जिन मटीरियल से बना हुवा धागा जो ग्रीनलेंड की खुद की मैनुफेक्चुरिंग हे।
अगर आप इस मशीन का इस्तेमाल करे तो यही धागा यूस करे क्यूकी इसकी क्वालिटी ऊतम हे इसके फायदे अनेक हे जैसे की ये बार बार टूटेगा नहीं जिससे की किसान को बार बार मशीन के नीचे उतरना नहीं पड़ेगा दूसरा पूरा गोला खतम होने पर बिचमे कही पर भी गांठ नहीं आएगी।

रीपर बाइंडर

 

Read also – ब्रोकली की उन्नत खेती एवं उन्नत तकनीक

=============================

Address : 36, MARUTI NAGAR, NEAR SATVARA SAMAJ,

JODIYA ROAD, DHROL – 361210 (GUJARAT – INDIA)

Mobile : +91 9925748842 / +91 9824647500

Website : www.reaperbinder.com

=============================
।। धन्यवाद ।।

Read also – खजूर की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक

About the author

Bheru Lal Gaderi

Leave a Reply

%d bloggers like this: