वियतनाम कटहल की खेती 2 साल में मिलेगा उत्पादन - innovativefarmers.in
उन्नत खेती बागवानी

वियतनाम कटहल की खेती 2 साल में मिलेगा उत्पादन

वियतनाम कटहल
Written by Bheru Lal Gaderi

वियतनाम कटहल का पौधा एक वर्ष में ही फूल और फल देना शुरू कर देता है, साथ ही कटहल में यह सबसे जल्दी उत्पादन देने वाली वैराइटी है। इसलिए इसे अर्ली कटहल भी कहा जाता है।

वियतनाम कटहल

वियतनाम कटहल साल में दो बार फल:-

इसके वृक्ष एक साल में दो बार फल देते है। जिससे बाजार में अच्छे भाव मिलने संभावना रहती है।

Read also – सुभाष कंबोज की मधुमक्खी पालन से कमाई सालाना 4 करोड़

जलवायु एवं तापमान:-

कटहल उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में उगना पसंद करता है, जहां गर्म गर्मी और ठंडी सर्दी होती है। इसकी खेती के लिए तापमान 5 डिग्री से निचे नहीं जाना चाइये।

तैयारी:-

पौधे लगाने से पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई कर लेनी चाहिए। पाटा लगा कर या लेजर लेंड लेवलर से खेत को समतल कर ले।

समय और दुरी:-

कटहल के पौधे लगाने का उचित समय जून से अगस्त महीना एवं पौधे से पौधे की दुरी 12 फिट और क़तर से क़तर की दुरी 15 फिट रखनी चाहिए।

Read also – गांव के 3 युवाओं ने बनाया देश का पहला मोबाइल ऐप से चलने वाला मोटर कंट्रोलर

पौधे की लम्बाई मध्यम:-

इसका पौधा ज्यादा लंबा नहीं होता है, आकार में भी यह छोटा ही रहता है। इस कारण इसकी देखभाल की आसान होती है।

किचन गार्डन:-

अगर आप अपने किचन गार्डन में कटहल लगाना चाहते हैं और आपके घर में जगह की कमी के कारण नहीं लगा पा रहे या आप कटहल का पेड़ उगाना चाहते हैं और साल में दो बार फल चाहते हैं, तो वियतनाम अर्ली कटहल आपकी इस इच्छा को पूरा कर सकता है।

ऊंचाई:-

वियतनाम कटहल के पौधे की अधिकतम ऊंचाई 4 – 5 मीटर तक होती है।

Read also – रेड डायमंड अमरुद की उत्पादन तकनीक

ब्लूमिंग ईयर –

साल में दो बार फूल सितंबर से दिसंबर और मई से जून तक, कभी-कभी यह भिन्न हो सकता है, यह क्षेत्र विशेष की जलवायु पर निर्भर करता है।

वियतनाम कटहल की देखभाल: –

की पौधे के प्रथम वर्ष पौधे में पत्तियां गिरने की समस्या रहती है अतः इसके लिए 15 से 20 दिन के अंतराल में रूटिंग हार्मोन का स्प्रे करना होगा।

खाद:-

आप इसे प्रारंभिक 2 वर्षों के लिए मल्चिंग के रूप में कार्बनिक पदार्थ के साथ अच्छी उपजाऊ मिट्टी में लगा सकते हैं और 2 वर्ष बाद 20 किलोग्राम गोबर या कम्पोस्ट खाद प्रति पौधा देवें।

Read also – रीपर मशीन:- गेहूं, धान काटने की जबरदस्त मशीन

फल का आकार:-

वियतनाम कटहल के फल का आकार मध्यम होता हैं, जिससे इसे सामान्य कटहल की तुलना में बाजार में बेचना भी आसान होता है। इसके फल देशी कटहल से छोटे होने के कारण उन्हें काटना और लाना ले जाना बहुत ही आसान होता है।

फल लगने का समय एवं उत्पादन –

कटहल का पौधा लगाने के 1 साल बाद खाने योग्य फल आना शुरू हो जाते हैं, एवं पौधा लगाने के दूसरे वर्ष 20 से 25 किलोग्राम और 3 वर्ष 80 से 100 किलोग्राम उत्पादन आता है।

कटहल की खेती के बारे में अधिक जानकारी हेतु यह वीडियो देखे :-

YouTube player

 

About the author

Bheru Lal Gaderi

Leave a Reply

%d bloggers like this: